Close Menu
    Facebook Instagram WhatsApp
    Saturday, June 20
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    दैनिक विजय – सच के साथ, हर बारदैनिक विजय – सच के साथ, हर बार
    • Home
    • About Us
    • Trending
    • Delhi
    • Viral
    • Kanpur Nagar
    • Political
    • Story
    • Tech
    • Contact Us
    दैनिक विजय – सच के साथ, हर बारदैनिक विजय – सच के साथ, हर बार
    Home » देश के नक्शे में ‘भगवा’ का दायरा बढ़ा… अब कितने राज्यों में डबल इंजन की सरकार?
    Delhi

    देश के नक्शे में ‘भगवा’ का दायरा बढ़ा… अब कितने राज्यों में डबल इंजन की सरकार?

    S.K.By S.K.May 5, 2026No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के नक्से पर ‘भगवा’ का दायरा लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास को पुख्ता कर दिया है। इस बार भाजपा ने विपक्ष के सबसे मजबूत किले बंगाल को भी ध्वस्त कर दिया है।

    भाजपा ने अपनी ‘विजय यात्रा’ को उत्तर-पूर्व से दक्षिण और पश्चिम तक सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है। असम से लेकर पुडुचेरी तक और हिंदी पट्टी के मजबूत किलों में अब देश में 22 ऐसे राज्य हो जाएंगे, जहां बीजेपी और उसके सहयोगी की सरकार है।

    दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय स्तर पर भी जीत हासिल करने में महारत हासिल कर ली है। प्रमुख विपक्षी दलों के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विशेषरूप से दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर जहां बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने तीन बार की सीएम ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया।

    2014 से अब तक दोगुनी हुई भाजपा विधायकों की संख्या

    देशभर में 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ऐसी आंधी आई, जिसने पूरी राजनीतिक समीकरण को ही बदल दिया और एनडीए गठबंधन ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। 2014 से बीजेपी के विधायकों और सांसदों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 2014 से अब तक देश में भाजपा विधायकों की संख्या दोगुनी हो गई है।

    इन राज्यों में डबल इंजन की सरकार

    पांच राज्यों के संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद आब देश के 22 ऐसे राज्य हैं, जहां भाजपा और उसके सहयोगी की सरकार है।

    असम चुनाव परिणाम

    सोमवार को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने असम विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। एनडीए ने 126 में से 102 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी। भाजपा ने अकेले ही 82 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

    पुडुचेरी चुनाव परिणाम

    पुडुचेरी में भी भाजपा ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 18 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी और 30 सदस्यीय विधानसभा में, एनडीए ने आसानी से 16 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    S.K.
    • Website

    Related Posts

    कानपुर: बदलते भारत का नया टेक्नोलॉजी और औद्योगिक केंद्र

    May 7, 2026

    सिर्फ ₹19 महीने में वेब होस्टिंग! भारतीय कंपनी SafalHost ला रही AI आधारित डिजिटल क्रांति ?

    May 6, 2026

    8 मई से शुरू होंगी CSJMU की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी— छात्रों के लिए बड़ा अपडेट

    May 5, 2026

    विजय की जीत के बाद क्या युवाओं को मिलेंगे ₹4000 हर महीने? जानें क्या कहता है घोषणा पत्र

    May 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Updates

    कानपुर: बदलते भारत का नया टेक्नोलॉजी और औद्योगिक केंद्र

    May 7, 2026

    सिर्फ ₹19 महीने में वेब होस्टिंग! भारतीय कंपनी SafalHost ला रही AI आधारित डिजिटल क्रांति ?

    May 6, 2026

    8 मई से शुरू होंगी CSJMU की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी— छात्रों के लिए बड़ा अपडेट

    May 5, 2026

    विजय की जीत के बाद क्या युवाओं को मिलेंगे ₹4000 हर महीने? जानें क्या कहता है घोषणा पत्र

    May 5, 2026
    Trending News

    कानपुर: बदलते भारत का नया टेक्नोलॉजी और औद्योगिक केंद्र

    By S.K.

    सिर्फ ₹19 महीने में वेब होस्टिंग! भारतीय कंपनी SafalHost ला रही AI आधारित डिजिटल क्रांति ?

    By S.K.

    8 मई से शुरू होंगी CSJMU की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी— छात्रों के लिए बड़ा अपडेट

    By S.K.
    Advertisement
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 Dainik Vijay. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.