Close Menu
    Facebook Instagram WhatsApp
    Saturday, June 20
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    दैनिक विजय – सच के साथ, हर बारदैनिक विजय – सच के साथ, हर बार
    • Home
    • About Us
    • Trending
    • Delhi
    • Viral
    • Kanpur Nagar
    • Political
    • Story
    • Tech
    • Contact Us
    दैनिक विजय – सच के साथ, हर बारदैनिक विजय – सच के साथ, हर बार
    Home » सिकरौल से धूमधाम से निकली मां शीतला की शोभायात्रा
    Delhi

    सिकरौल से धूमधाम से निकली मां शीतला की शोभायात्रा

    S.K.By S.K.May 5, 2026No Comments2 Mins Read

    वाराणसी। सिकरौल गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर से भव्य झंडा जुलूस (शोभायात्रा) रविवार को निकाला गया। यह भव्य शोभायात्रा सिकरौल गांव से प्रारंभ होकर अदलपुरा मीरजापुर के लिए रवाना हुई। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज़ से आये श्रद्धालु भक्तिभाव से सम्मिलित हुए। शोभायात्रा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई जिसका शुभारम्भ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक सहगल ने किया। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी डॉ. एसएस गांगुली, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, प्रभु दास, भरत तिवारी, डॉ. सुनील कुमार आदि चल रहे थे। इसमें महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लेकर माता शीतला के जयकारों के साथ चल रही थीं। गांव में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। डीजे की भक्ति धुनों और बैंड बाजों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।
    इस धार्मिक आयोजन से पहले मंदिर के पुजारी रंजीत भगत (बाबा जी) द्वारा मंदिर का विधिवत पूजन एवं कलश स्थापना किया गया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। बाबा जी ने कहा कि यह शोभायात्रा महामारी और दैहिक प्रकोप से बचाने के लिए निकाली जाती है। उन्होंने सभी से शांति, सद्भाव और भक्ति भावना से अदलहाट के पूजन में जुड़ने का आह्वान किया।
    इस अवसर पर गौतम चौहान, गोविंद चौहान, अजय गुप्ता, रामबाबू, विशाल चौहान, रितेश चौहान, पवन, अशोक मौर्य, डॉ जिनेश पटेल, अमित सोनकर, ज्ञान प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    S.K.
    • Website

    Related Posts

    कानपुर: बदलते भारत का नया टेक्नोलॉजी और औद्योगिक केंद्र

    May 7, 2026

    सिर्फ ₹19 महीने में वेब होस्टिंग! भारतीय कंपनी SafalHost ला रही AI आधारित डिजिटल क्रांति ?

    May 6, 2026

    8 मई से शुरू होंगी CSJMU की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी— छात्रों के लिए बड़ा अपडेट

    May 5, 2026

    विजय की जीत के बाद क्या युवाओं को मिलेंगे ₹4000 हर महीने? जानें क्या कहता है घोषणा पत्र

    May 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Updates

    कानपुर: बदलते भारत का नया टेक्नोलॉजी और औद्योगिक केंद्र

    May 7, 2026

    सिर्फ ₹19 महीने में वेब होस्टिंग! भारतीय कंपनी SafalHost ला रही AI आधारित डिजिटल क्रांति ?

    May 6, 2026

    8 मई से शुरू होंगी CSJMU की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी— छात्रों के लिए बड़ा अपडेट

    May 5, 2026

    विजय की जीत के बाद क्या युवाओं को मिलेंगे ₹4000 हर महीने? जानें क्या कहता है घोषणा पत्र

    May 5, 2026
    Trending News

    कानपुर: बदलते भारत का नया टेक्नोलॉजी और औद्योगिक केंद्र

    By S.K.

    सिर्फ ₹19 महीने में वेब होस्टिंग! भारतीय कंपनी SafalHost ला रही AI आधारित डिजिटल क्रांति ?

    By S.K.

    8 मई से शुरू होंगी CSJMU की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी— छात्रों के लिए बड़ा अपडेट

    By S.K.
    Advertisement
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 Dainik Vijay. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.